शेयर करें...
रायगढ़// बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल और संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से ग्राम पंचायत छपोरा में 18 नवंबर को निःशुल्क रक्त परीक्षण अभियान 2026 का आयोजन किया गया। सरपंच धनेश्वर प्रधान की पहल पर आयोजित इस अभियान में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के 141 बच्चों सहित आंगनबाड़ी के 30 बच्चों को मिलाकर कुल 171 बच्चों की जांच की गई।

अभियान के तहत बच्चों का ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और सिकल सेल परीक्षण किया गया। बुधवार सुबह 10 बजे से प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की। बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा जांच के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर पंचायत की पहल
सरपंच धनेश्वर प्रधान ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और समृद्ध गांव की आधारशिला हैं। बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति जानने और समय रहते संभावित समस्याओं की पहचान करने के उद्देश्य से पंचायत ने यह पहल की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील भी की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाली जांच की जिम्मेदारी
अभियान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपोरा के RMA राघवेंद्र बोहिदार, MLT हरिशंकर साव, RHO निराकार चौहान, RHO गोकुल प्रसाद साव, CHO प्रियंका भोय, MPS सुधांशु शेखर, LHV सुधा रजवाड़े, डॉक्टर संदीप भोय तथा RBSK टीम पुसौर के सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुसौर जैमिनी गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, जनपद सदस्य मुक्तेश्वर पंडा, उपसरपंच चंद्र कुमार पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार साहू, सरपंच कृष्णकुमार डनसेना, भाजपा मंडल मंत्री दिनेश पटेल, विद्यालयों के SMC अध्यक्ष एवं सदस्य, महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष शैला बाई चौहान, मंजरी गुप्ता, सविता प्रधान, तनुजा प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत छपोरा की इस पहल से बच्चों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति जानने का अवसर मिला। पंचायत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समय पर स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना है।



You must be logged in to post a comment.