बोन्दा सेवा सहकारी समिति में पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों और किसानों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// प्रदेश सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही सरिया तहसील के ग्राम बोन्दा स्थित सेवा सहकारी समिति में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समिति के कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

नाप-तौल यंत्र का पूजन कर शुरू हुई खरीदी

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ नाप-तौल यंत्र की पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद समिति में धान खरीदी की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ हुआ। धान खरीदी शुरू होने से किसानों में भी उत्साह देखने को मिला। अब किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी उपज समिति में बेच सकेंगे।

जनप्रतिनिधियों और समिति के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, भाजपा नेता स्वप्निल स्वर्णकार, बोन्दा के प्राधिकृत अधिकारी बिसीकेशन साहू, समिति प्रबंधक विरेन्द्र पटेल और सरिया के प्राधिकृत अधिकारी सुनील प्रधान सहित भाजपा के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही समिति में इस वर्ष की खरीदी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। किसानों को उम्मीद है कि खरीदी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं राज्य सरकार के मंशानुरूप किसानों के धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से इन समितियों के माध्यम से खरीदी की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप किसानों को 21 क्विंटल का पूरा बोनस भी दिया जाएगा, चाहे वो 21 क्विंटल से कम धान की बिक्री क्यों न करे हो। इस फैसले के चलते किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Scroll to Top