चरित्र शंका में शिक्षक ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी और डंडे से किया हमला, वारदात के बाद थाने में किया सरेंडर..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक शिक्षक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी शिक्षक खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव की है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

चरित्र शंका में खूनी वारदात, कुल्हाड़ी और डंडे से किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कोलोराम के रूप में हुई है। वह पेशे से शिक्षक है और हॉस्टल अधीक्षक का प्रभार भी संभाल रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी और डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा शिक्षक

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी íशिक्षक कोलोराम ने बगीचा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बगीचा थाना क्षेत्र के रंगपुर की घटना

जशपुर जिले के रंगपुर में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक शिक्षक और हॉस्टल अधीक्षक पर पत्नी की हत्या का आरोप लगने से इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से जुड़े विस्तृत तथ्यों और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

Scroll to Top