शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 38 प्रकार के पदों पर कुल 1501 रिक्तियों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।
इस भर्ती के तहत द्वितीय श्रेणी के 195 पदों के साथ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक पद कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) और डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगा मौका
भर्ती विज्ञापन के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता निर्धारित की गई है। इसकी विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में उपलब्ध कराई गई है।
डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा 609 पद
इस भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 609 पद शामिल हैं। इनमें जनरेशन कंपनी के 95, ट्रांसमिशन कंपनी के 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 450 पद हैं। वहीं कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 167 पदों पर भर्ती होगी। इनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती के तहत तकनीकी, प्रशासनिक, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है।
तकनीकी एवं इंजीनियरिंग पद :
- सहायक अभियंता मैकेनिकल – 26 पद
- सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल – 92 पद
- सहायक अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन – 10 पद
- सहायक अभियंता कंप्यूटर साइंस – 2 पद
- सहायक अभियंता सूचना प्रौद्योगिकी – 2 पद
- सहायक अभियंता सिविल – 20 पद
- कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल – 12 पद
- कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल – 167 पद
- कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन – 9 पद
- कनिष्ठ अभियंता कंप्यूटर साइंस – 1 पद
- कनिष्ठ अभियंता सूचना प्रौद्योगिकी – 1 पद
- कनिष्ठ अभियंता सिविल – 26 पद
अन्य प्रमुख पद :
- डाटा एंट्री ऑपरेटर – 609 पद
- फायर ऑफिसर – 1 पद
- सब फायर ऑफिसर – 6 पद
- सुरक्षा अधिकारी – 3 पद
- सुरक्षा निरीक्षक – 10 पद
- सुरक्षा उप निरीक्षक – 19 पद
- शिफ्ट केमिस्ट – 6 पद
- प्रोग्रामर – 3 पद
- लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) – 15 पद
- चिकित्सा अधिकारी – 15 पद
- सहायक विधि अधिकारी – 8 पद
- सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी – 8 पद
आईटीआई एवं चिकित्सा संबंधी पद:
- अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III फिटर – 84 पद
- टर्नर – 36 पद
- इलेक्ट्रीशियन – 90 पद
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक – 45 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स – 45 पद
- फायर अटेंडेंट ग्रेड-II – 45 पद
- सहायक स्टाफ नर्स – 18 पद
- सहायक फार्मासिस्ट – 25 पद
- सहायक लैब तकनीशियन – 6 पद
- सहायक रेडियोग्राफर – 3 पद
- सहायक ड्रेसर – 5 पद
- सहायक ईसीजी तकनीशियन – 3 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-III अंग्रेजी – 12 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-III हिंदी – 13 प
26 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को भर्ती विज्ञापन में अच्छी तरह जांच लें।
कुल 1501 पदों पर होने वाली इस भर्ती से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। खासकर तकनीकी, आईटीआई और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां होने से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।


