CBSC 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, यहां देखें विषयवार टाइम टेबल..

शेयर करें...

रायपुर// 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।

Join WhatsApp Group Click Here

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 को समाप्त होंगी, जबकि 12वीं की अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इस बार करीब 46 लाख विद्यार्थी CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। प्रमुख विषयों की परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं।

  • 16 फरवरी – पेंटिंग
  • 17 फरवरी – गणित स्टैंडर्ड एवं बेसिक
  • 18 फरवरी – डेटा साइंस एवं अन्य
  • 19 फरवरी – होम साइंस
  • 20 फरवरी – एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस एवं उर्दू
  • 22 फरवरी – साइंस
  • 24 फरवरी – कंप्यूटर एप्लीकेशन, AI एवं IT
  • 26 फरवरी – इंग्लिश लिटरेचर एंड कम्युनिकेशन
  • 1 मार्च – अरबी, संस्कृत एवं अन्य भाषाएं
  • 3 मार्च – हिंदी कोर्स A एवं B
  • 5 मार्च – रूसी, पर्शियन एवं अन्य विषय
  • 6 मार्च – फ्रेंच
  • 8 मार्च – सोशल साइंस
  • 9 मार्च – तिब्बती, जर्मन एवं अन्य भाषाएं

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। प्रमुख विषयों का परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है।

  • 16 फरवरी – फिजिक्स
  • 18 फरवरी – फिजिकल एजुकेशन
  • 20 फरवरी – इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी एवं मास मीडिया
  • 23 फरवरी – अकाउंटेंसी
  • 25 फरवरी – जियोग्राफी
  • 27 फरवरी – केमिस्ट्री
  • 2 मार्च – साइकोलॉजी
  • 5 मार्च – इंग्लिश इलेक्टिव एवं इंग्लिश कोर
  • 9 मार्च – अप्लाइड मैथमेटिक्स एवं मैथमेटिक्स
  • 11 मार्च – होम साइंस
  • 13 मार्च – हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर
  • 16 मार्च – इकोनॉमिक्स
  • 19 मार्च – पॉलिटिकल साइंस
  • 20 मार्च – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 25 मार्च – बायोलॉजी
  • 27 मार्च – हिस्ट्री
  • 30 मार्च – सोशियोलॉजी
  • 31 मार्च – कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
  • 1 अप्रैल – बिजनेस स्टडीज
  • 8 अप्रैल – लीगल स्टडीज
  • 9 अप्रैल – रिटेल एवं वेब एप्लीकेशन

10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार

CBSE ने वर्ष 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। हालांकि, कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम इसमें शामिल नहीं है। इसकी तारीखों को लेकर विद्यार्थियों को बोर्ड की अलग अधिसूचना का इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि CBSE ने 2026 से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था लागू की है। इससे विद्यार्थियों को निर्धारित नियमों के तहत दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रदर्शन में सुधार का अवसर मिलता है।

यहां से डाउनलोड करें CBSE डेटशीट 2027

विद्यार्थी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी विषयवार डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर Examination या Latest Updates सेक्शन खोलें।
  • Class X और Class XII Date Sheet 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  • संबंधित PDF डाउनलोड कर लें।
  • अपने विषयों की परीक्षा तारीख और समय ध्यान से जांच लें।
Scroll to Top