सरिया में ‘एक दीप साक्षरता का’ अभियान से निरक्षरता मिटाने का संकल्प, शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और निरक्षरता के अंधकार को मिटाने के उद्देश्य से पी.एम.श्री प्राथमिक शाला सरिया द्वारा ‘एक दीप साक्षरता का’ अभियान के माध्यम से जागरूकता की पहल की जा रही है। इस अभियान के जरिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाने और छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

अभियान का उद्देश्य लोगों को शिक्षा के महत्व से जोड़ना और यह संदेश देना है कि कोई भी व्यक्ति अशिक्षा के कारण अपने अधिकारों और अवसरों से वंचित न रहे। इसके तहत समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल में नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद विश्वजीत धागड़, बीआरसीसी राजकुमार नायक, एबीईओ बसंत नायक, निर्मल नायक, सीएसी आलोक इन्सेन और प्राचार्य दिनेश पटेल सहित शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। वहीं पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मेहर सहित जनप्रतिनिधियों और नवसाक्षर कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आओ मिलकर दीप जलाएं, निरक्षरता का अंधकार मिटाएं

अभियान के माध्यम से लोगों से शिक्षा के प्रसार में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई है। इसका संदेश है कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज की नींव है। ‘एक दीप साक्षरता का’ पहल के जरिए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने और शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी जा रही है।

Scroll to Top