गोबरसिंहा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं और जनमानस के लिए विशाल भंडारे का हुआ आयोजन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में 27 अक्टूबर से चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का गुरुवार, 5 नवंबर को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। आयोजन की अंतिम तिथि पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त जनमानस के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Join WhatsApp Group Click Here

रुकमणि विवाह पर निकली थी भगवान श्रीकृष्ण की बारात

इससे पहले बुधवार, 4 नवंबर को कथा में रुकमणि विवाह का प्रसंग श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया था। इस अवसर पर डॉ. दिनेश पटेल के घर से कथा स्थल दुर्गा मंडप तक भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली गई। बारात में श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ झूमते-गाते कार्यक्रम स्थल पहुंचे। गांव में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

पूर्णाहुति और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ समापन

आयोजन के अंतिम दिन गुरुवार को तुलसी वर्षा, गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति, सहस्रधारा, चढ़ोत्तरी एवं व्यास विदाई सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। कथा का वाचन पं. श्री पंकज तिवारी (श्रीधाम वृंदावन) ने किया। यज्ञाचार्य पं. आशीष पाणिग्राही, भीखमपुरा वाले रहे। सप्ताहभर चले इस आयोजन में गोबरसिंहा, ढोसरबहाल और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे।

आयोजक परिवार ने जताया आभार

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक हेमकुमारी-शौकीलाल नायक एवं जानकी-टीकाराम पटेल सहित समस्त ग्रामवासियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंतिम दिन आयोजित भंडारे में सभी श्रद्धालुओं के साथ समस्त जनमानस को आमंत्रित किया गया था। आयोजक परिवार की ओर से क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों को भी सपरिवार आमंत्रित किया गया था।

Scroll to Top