शराब के नशे में शिक्षक ने किया विवाद उच्च अधिकारियों को भी दी धमकी, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे, JD ने किया सस्पेंड..

शेयर करें...

रायपुर// कोरबा जिले में एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचने, दूसरे शिक्षकों से विवाद करने और अधिकारियों के साथ अभद्रता व धमकी देना भारी पड़ गया। पूरा मामला पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला खोडरी का है, जहां पदस्थ शिक्षक के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक, बिलासपुर को पत्र भेजा गया। इसके बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, ज्योति भूषण सिंह कंवर पूर्व माध्यमिक शाला खोडरी में शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ हैं। उनके खिलाफ शिकायत की गई थी कि वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते थे। आरोप है कि जब दूसरे शिक्षक उन्हें अध्यापन कार्य कराने के लिए कहते, तो वह उनसे विवाद करने लगते थे। शिकायत मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं मिले। शिकायतों के संबंध में पूछताछ के दौरान शिक्षक पर उच्च अधिकारियों के साथ अभद्रता करने और धमकी देने के आरोप भी लगे।

मामले की जांच के बाद बीईओ ने अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी। इसके बाद डीईओ तामेश्वर उपाध्याय ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक, बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया। रिपोर्ट और शिकायतों के आधार पर संयुक्त संचालक ने शिक्षक ज्योति भूषण सिंह कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। इस मामले में स्कूल में अनुशासन, शिक्षकों की जिम्मेदारी और विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े सवाल भी सामने आए हैं।

Scroll to Top