मुड़पार में खेत में मिला 3 दिन से लापता गोपाल साहू का शव, गांव में सनसनी, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// मुड़पार गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन दिनों से लापता गोपाल साहू का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार, गोपाल साहू पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनके अचानक घर से गायब होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच आज सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए, तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर शव की पहचान लापता गोपाल साहू के रूप में हुई।

गोपाल साहू का शव मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिस परिवार को पिछले तीन दिनों से गोपाल के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, वहां शव मिलने की खबर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल गोपाल साहू की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Scroll to Top