शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान मंगलवार को बरमकेला दौरे पर रहे। इस दौरान जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में चौहान समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके दौरे को लेकर चौहान समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक मजबूती और उत्थान को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामाजिक गतिविधियों के संचालन और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए चौहान समाज भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। समाज के लोगों ने भवन की आवश्यकता बताते हुए इसके निर्माण के लिए पहल करने का आग्रह किया।
इस पर आयोग अध्यक्ष रामलाल चौहान ने आश्वासन दिया कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। उन्होंने समाज भवन निर्माण की मांग को पूरा कराने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान, जिलाध्यक्ष रामाधार चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष बिसीकेशन चौहान सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


