ब्रेकिंग न्यूज: सरिया-चंद्रपुर रोड पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया-चंद्रपुर रोड पर नदीगांव चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुजेरीपाली निवासी कान्हा चौहान के रूप में बताई जा रही है। उसकी उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक

प्रत्यक्षदर्शी कालिया पटेल से मिली जानकारी के अनुसार, नदीगांव चौक के पास परिधान वस्त्रालय के सामने आमने-सामने से आ रही दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इसी दौरान पास से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस मौके की जानकारी जुटाने में लगी

थाना प्रभारी सत्यवादी साहू ने बताया कि बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है और कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे की विस्तृत जानकारी एफआईआर दर्ज होने के बाद स्पष्ट हो सकेगी।

Scroll to Top