शेयर करें...
सारंगढ़–बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामलाल चौहान 12 और 13 अक्टूबर 2026 को महासमुंद जिले के सरायपाली तथा आसपास के क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 13 अक्टूबर को बरमकेला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, रामलाल चौहान 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर शाम 7 बजे सरायपाली पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सरायपाली से घुंचापाली के लिए रवाना होंगे और सुबह 10 बजे पहुंचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से भेंट और चर्चा करेंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे घुंचापाली से बरमकेला के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे बरमकेला पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। बरमकेला प्रवास के बाद शाम 5 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है।
आयोग के अध्यक्ष के इस दौरे को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान बरमकेला में जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों के साथ होने वाली चर्चा प्रमुख कार्यक्रम रहेगा।


