बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, पहले दिन 9 गांवों में पहुंचे, शनिवार को 10 गांवों का करेंगे दौरा..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// महानदी में आई बाढ़ से प्रभावित सरिया क्षेत्र के गांवों में लोगों की परेशानियों को जानने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही दो दिवसीय दौरा कर रहे हैं। दौरे के पहले दिन गुरुवार को उन्होंने कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

Join WhatsApp Group Click Here

वहीं, दूसरे दिन शनिवार को वे शेष गांवों का दौरा कर प्रभावित लोगों से चर्चा करेंगे। पाणिग्राही भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रिथवेट बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं।

पहले दिन नौ गांवों का दौरा

दौरे के पहले दिन गुरुवार को जगन्नाथ पाणिग्राही ग्राम तोरा, पोरथ, कोर्रा, रानीडीह, सुरसी, परसरामपुर, नदिगांव, लिप्ति और विजयपुर (रतनपाली) पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आपदा के बाद ग्रामीणों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली।

शनिवार को इन दस गांवों में पहुंचेंगे

दौरे के दूसरे दिन शनिवार को जगन्नाथ पाणिग्राही पिहरा, बरगांव, छुहिपाली, छैलफोरा, नौघटा, रेबो, सांकरा, मोहदी, ठेंगागुड़ी और बोरिदा पहुंचेंगे। यहां वे ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ के बाद की स्थिति और प्रभावित परिवारों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि रहेंगे साथ

दौरे के दौरान भाजपा किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और सरिया मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतों के सरपंच और पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बाढ़ के बाद प्रभावित परिवारों की समस्याओं को समझना और उनकी जरूरतों की जानकारी लेना इस दौरे का प्रमुख उद्देश्य है।

Scroll to Top