सरिया थाना अंतर्गत केनाभांठा में खुलेआम कच्ची महुआ शराब की बिक्री की चर्चा, स्थानीय लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की हुई मांग..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मारोदरहा के आश्रित ग्राम केनाभांठा में कच्ची महुआ शराब की खुलेआम बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में शराब की बिक्री धड़ल्ले से होने की बात सामने आ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि गांव में शराब की बिक्री लंबे समय से चल रही है और इसकी वजह से माहौल प्रभावित हो रहा है। खासकर शाम के समय शराब लेने वालों की आवाजाही बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह खुले में शराब की बिक्री जारी रही तो इसका असर गांव के सामाजिक माहौल पर भी पड़ सकता है।

कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों के बीच अब यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि गांव में खुलेआम कच्ची महुआ शराब की बिक्री हो रही है तो संबंधित विभाग और पुलिस की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ समय रहते कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि गांव में किसी बड़ी समस्या की स्थिति न बने।

सूत्रों के अनुसार मामले की जानकारी संबंधित जिम्मेदारों तक पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। अब देखना होगा कि सरिया पुलिस और आबकारी विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और केनाभांठा में कच्ची महुआ शराब की बिक्री की शिकायतों की जांच कर आगे क्या कार्रवाई करते हैं।

Scroll to Top