बरमकेला में कांग्रेस ने काला दिवस मनाकर किया विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ// लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरी के आरोप और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला ने काला दिवस मनाया। बस स्टैंड बरमकेला में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला अध्यक्ष किशोर पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर भी विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

बस स्टैंड में जुटे कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता

विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल, नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि मनोहर पटेल, सालिकराम नायक, बाबूलाल यादव, नवीन इजरदार, शशिकांत साहू, ललित नायक, गणपति और विश्वनाथ नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी लगाकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने की बात कही।

Scroll to Top