अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू, 35 हजार तक मिलेगा मानदेय, देखें विस्तृत जानकारी..

शेयर करें...

कोरबा// दिशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत अतिथि शिक्षकों के अस्थायी नियोजन के लिए कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस भर्ती संबंधी सूचना प्रकाशित की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

इन 6 विषयों में होगी भर्ती

वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के लिए एक-एक अतिथि शिक्षक का चयन किया जाएगा।

सुबह 10:30 से शुरू होगा पंजीयन

अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। इंटरव्यू का आयोजन सेजेस एनसीडीसी, कोरबा स्थित हिंदी माध्यम विद्यालय में किया जाएगा। निर्धारित पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री, बीएड तथा विद्यालय में पीजीटी के रूप में कम से कम 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इन आधारों पर होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता के अंक, अनुभव के अंक, डेमो अध्यापन, संरचित साक्षात्कार को शामिल किया गया है। चयनित अतिथि शिक्षक को निर्धारित शर्तों के अधीन अधिकतम 10 माह तक 35,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान-पत्र और निर्धारित आवेदन प्रारूप साथ लाना होगा। विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन प्रारूप कोरबा जिला प्रशासन की वेबसाइट korba.gov.in/notice तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। गलत जानकारी या किसी भी स्तर पर अपात्रता सामने आने पर अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

Scroll to Top