सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव : कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, जगदीश का नाम चर्चा में आगे, सरिता मल्होत्रा दूसरे स्थान पर..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर सारंगढ़ की सियासत में सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। इन चर्चाओं में जगदीश का नाम प्रबल दावेदार के रूप में सामने आ रहा है, वहीं सरिता मल्होत्रा का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है और उन्हें दूसरे क्रम का संभावित दावेदार बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने तक इन नामों को संभावित दावेदारी और राजनीतिक चर्चाओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए। अब सबकी निगाहें कांग्रेस संगठन के अगले कदम और उम्मीदवार चयन की रणनीति पर टिकी हैं।

क्या जगदीश के नाम पर लगेगी मुहर या सरिता मल्होत्रा की दावेदारी बदलेगी सियासी समीकरण? इसका जवाब पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

Scroll to Top