शेयर करें...
रायपुर// सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक गजट नोटिफिकेशन में दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय ने SBI समेत सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। PIB फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में बैंकों में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग अभी चर्चा के चरण में है। लोगों से अपील है कि वे ऐसे फर्जी दस्तावेजों पर ध्यान न दें।
यह स्पष्टीकरण उस समय आया है जब सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हर शनिवार बंद रहेंगे। PIB ने इस दावे को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब United Forum of Bank Unions (UFBU) ने पिछले सप्ताह अगले सप्ताह की शुरुआत में प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया था। यह फैसला Indian Banks’ Association (IBA) के साथ आखिरी समय में हुई बैठक के बाद लिया गया।
बैंक यूनियन के बयान के अनुसार, IBA और UFBU के बीच रविवार को बैठक हुई थी। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित करने पर सहमति जताई थी।


