शेयर करें...
सारंगढ़–बिलाईगढ़// राज्योत्सव 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले राज्य अलंकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन सम्मान शामिल हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी पत्र के अनुसार उक्त राज्य अलंकरणों के लिए पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा जिले के नागरिकों, संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को इसकी जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।
इन राज्य अलंकरणों के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति तथा संस्थाएं निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


