19 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति और नई पदस्थापना का आदेश जारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 2 अधिकारियों का तबादला, एक की जिले में नई पदस्थापना..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को 19 नायब तहसीलदारों की तहसीलदार के पद पर पदोन्नति और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अधिकारियों को पदोन्नति के साथ अलग-अलग स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आदेश में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जुड़े तीन अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दो अधिकारियों का तबादला

जारी आदेश के अनुसार आयुष तिवारी, जो वर्तमान में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ हैं, उन्हें बलौदाबाजार-भाटापारा पदस्थ किया गया है। वहीं वर्तमान बरमकेला के प्रभारी तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू का भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती जिले में स्थानांतरण किया गया है।

प्रकाश पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नई जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा में पदस्थ प्रकाश पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नई पदस्थापना दी गई है। इस तरह आदेश के बाद जिले में दो अधिकारियों का स्थानांतरण बाहर हुआ है, जबकि एक नए अधिकारी की पदस्थापना सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हुई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार 10 दिनों के भीतर कार्यभार संभालना होगा।

देखें पूरी सूची..

Scroll to Top