शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में कुल 125 अधिकारियों की प्रशासनिक पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में विभिन्न जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 3 अधिकारियों का तबादला
जारी सूची में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से जुड़े तीन अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें वर्तमान एसडीएम उमेश कुमार साहू, ऋचा सिंह और मधु गभेल को अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बालोद के अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के संबंधित कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। नई पदस्थापना के बाद कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नए दायित्व प्रभावी होंगे।
देखें पूरी सूची..










You must be logged in to post a comment.