शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// शशिधर पंडा शासकीय महाविद्यालय सरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, महत्व और समाज में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन, जिम्मेदारी, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छता की शपथ लेकर लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी उपस्थित सदस्यों और NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए समाज सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कॉलेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के महत्व का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों और स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रमिला पटेल, NSS कार्यक्रम अधिकारी हर्षा साहू, NSS कार्यक्रम अधिकारी मनीष खांडेकर, नेहा राठौर, जयश्री गुप्ता, अनीता पटेल, अमित कुमार भाई, अनूप टोप्पो, नीलकंठ पटेल सहित NSS के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।



You must be logged in to post a comment.