शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने 13 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। 24 सितंबर को जारी आदेश में कई थाना और चौकी प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को रक्षित केंद्र और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपनी नवीन पदस्थापना पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
सत्यवादी साहू होंगे सरिया थाना प्रभारी
तबादला आदेश में निरीक्षक सत्यवादी साहू को थाना डोंगरीपाली के प्रभारी पद से हटाकर थाना प्रभारी सरिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सरिया थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल राठिया को अब थाना प्रभारी डोंगरीपाली बनाया गया है। यानी सरिया और डोंगरीपाली थानों के प्रभारियों में आपसी बदलाव किया गया है। वहीं सउनि टिकराम खटकर, जो कनकबीरा चौकी प्रभारी थे उनकी नवीन पदस्थापना थाना सरिया की गई है।
बिलाईगढ़ और कोसीर में भी बदलाव
निरीक्षक प्रकाश राठौर को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बिलाईगढ़ बनाया गया है। वहीं बिलाईगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार चंद्रवंशी को रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ करते हुए प्रभारी जिला विशेष शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय को रक्षित केंद्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना प्रभारी कोसीर बनाया गया है। वहीं कोसीर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बजारे को रक्षित केंद्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।
सरसीवा से लेकर साइबर शाखा तक बदलाव
उप निरीक्षक अमृत लाल भार्गव, जो थाना सरसीवा में पदस्थ थे, उन्हें रक्षित केंद्र संबद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ किया गया है। आदेश में उन्हें डीसीबी/डीसीआरबी शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सउनि भगवती कुर्रे को रक्षित केंद्र पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना बिलाईगढ़ भेजा गया है।
रामकुमार मानिकपुरी को कनकबीरा चौकी की जिम्मेदारी
सउनि रामकुमार मानिकपुरी, जो थाना सरिया में साइबर/एएनटीएफ का प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब चौकी प्रभारी कनकबीरा बनाया गया है। साथ ही उन्हें साइबर सेल/एएनटीएफ का प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा सउनि नरेन्द्र मनहर को सारंगढ़ कोतवाली से हटाकर चौकी प्रभारी बेलादुला बनाया गया है। वहीं चौकी प्रभारी बेलादुला सउनि संजय कुमार नायक को सारंगढ़ कोतवाली में पदस्थ किया गया है। सउनि सुमन कुमार चौहान, जो थाना सरिया में पदस्थ थे, उन्हें थाना सलिहा भेजा गया है।
इस फेरबदल के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।





You must be logged in to post a comment.