बोईरडीह में धूमधाम से किया गया गणेश विसर्जन, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा डीपापारा, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बोईरडीह के डीपापारा में गणेश उत्सव के समापन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

Join WhatsApp Group Click Here

विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कर्मा गाजे-बाजे और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमा को विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया गया।

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गणेश विसर्जन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन कर भावुक मन से विदाई दी।

इस अवसर पर डीपापारा में भक्ति, आस्था और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय गणेश उत्सव समिति एवं मोहल्लेवासियों का विशेष योगदान रहा। श्रद्धालुओं ने आगामी वर्ष भगवान गणेश के पुनः आगमन की कामना करते हुए “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे लगाए।

Scroll to Top