107 ड्रॉपआउट बच्चों की स्कूल वापसी, शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल सराहनीय : संजय भूषण पांडे..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर के निर्देशन में बच्चों की पहचान, सत्यापन एवं पुनः प्रवेश की प्रक्रिया के तहत 107 ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। इनमें सारंगढ़ के 56, बरमकेला के 32 और बिलाईगढ़ के 19 बच्चे शामिल हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे का स्कूल से दूर होना केवल उसके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को दोबारा स्कूल में प्रवेश दिलाना पहला कदम है। इसके साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि वे नियमित रूप से विद्यालय जाएं, पढ़ाई से जुड़े रहें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

संजय भूषण पांडे ने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग एवं संबंधित टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अधिकारियों, शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि कोई भी बच्चा किसी भी कारण से शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा कि इन बच्चों की निरंतर निगरानी, मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Scroll to Top