जेवरीडीह स्कूल में न्यौता भोज से बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, चंद्रपुरहीन दाई वेदमती चौहान ने बच्चों को कराया स्वादिष्ट भोजन..

शेयर करें...

रायगढ़// सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर के शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में बच्चों के लिए स्नेह और अपनत्व से भरा न्यौता भोज आयोजित किया गया। यह आयोजन चंद्रपुरहीन दाई वेदमती चौहान की ओर से कराया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया।

Join WhatsApp Group Click Here

बच्चों को परोसे गए कई तरह के व्यंजन

न्यौता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, सब्जी, पूरी, खीर सहित विभिन्न स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और इस आयोजन का जमकर आनंद लिया। भोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाली पहल

विद्यालय परिवार ने चंद्रपुरहीन दाई वेदमती चौहान के इस आत्मीय पहल के लिए धन्यवाद और आभार जताया। स्कूल परिवार का कहना है कि ऐसे आयोजन बच्चों के बीच अपनत्व बढ़ाने के साथ सामुदायिक सहभागिता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

इस न्यौता भोज कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छोटे भण्डार के सरपंच अशोक सिदार, बड़े भण्डार के सीएसी सुदर्शन सिदार, आंगनबाड़ी के बच्चे, कार्यकर्ता एवं सहायिका, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तथा विद्यालय परिवार की मौजूदगी रही। विद्यालय परिवार ने वेदमती चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही भविष्य में भी बच्चों के प्रति इसी तरह का स्नेह और सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।

Scroll to Top