प्रधानमंत्री आवास को लेकर जन चौपाल, सीईओ आर एस नायक ने हितग्राहियों को दी गई जरूरी जानकारी..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने और हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरभाठा-अ में आवास संबंधी जन चौपाल आयोजित की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस जन चौपाल में जनपद पंचायत सारंगढ़ के सीईओ राधेश्याम नायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने हितग्राहियों को योजना के प्रावधानों, आवास निर्माण की प्रक्रिया और कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में विस्तार से समझाया।

सीईओ नायक ने हितग्राहियों से अपील की कि वे आवास निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और उपलब्ध राशि एवं योजना के लाभ का उपयोग करते हुए जल्द से जल्द अपना पक्का मकान पूर्ण करें। उन्होंने आवास निर्माण में आने वाली समस्याओं के संबंध में भी ग्रामीणों से जानकारी ली और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने आवास योजना से जुड़े सवाल भी रखे, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।

Scroll to Top