शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// प्राइवेट कम्पनियों के 423 खाली पदों में भर्ती और प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 11 सितंबर (शुक्रवार) को प्रातः-10:30 बजे, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि.सारंगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला में भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है। रोजगार मेला स्थल पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिक से अधिक योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं जानकारी के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला में भाग ले सकते हैं। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी ई – रोजगार पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
स्नातक (ग्रेजुएट) उत्तीर्ण युवाओं के लिए एनआईआईटी लि. जुगवानी रोड स्मृति नगर भिलाई छ०ग० आईसीआईसीआई बैंक (रिलेशनशिप मेनेजर) के 20 पद की भर्ती होगी, जिन्हे 21 से 25 हजार वेतन मिलेंगे। स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा. लि. नियर आफ डिग्री कालेज लोचन नगर रायगढ़ में 10 से 12 हजार के वेतन वाले फील्ड आफिसर के 30 पद और कलेक्शन आफिसर के 10 पद के लिए सरिया, सारंगढ़, सक्ती, रायगढ़, घरघोड़ा, बसना के 10वी उत्तीर्ण युवा महिला और पुरुषों की आवश्यकता है।
इसी प्रकार वेदांता स्कील स्कूल लर्नेट स्कील लि. अंबेडकर भवन सेक्टर-05 बालको कोरबा के होटल मेनेजमेंट के 10 से 15 हजार प्रतिमाह वेतन वाले 40 पद के लिए 10वी, 12वी उत्तीर्ण, वेल्डर के 23 पद के लिए 15 से 20 हजार वेतन, परिश्रम रिसोर्स प्रा.लि.5 वां फ्लोर प्लोट नं. टेंग 26, जीपी 28 सेक्टर -18 गुरूग्राम, हरियाणा में मीटर इन्स्टालर के 300 पद के लिए 10 वीं.,12वीं. आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को नौकरी में प्रतिमाह 19 हजार रूपये मिलेंगे।




You must be logged in to post a comment.