प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी, 9 सितंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सूची सर्वे-2018 एवं स्थायी प्रतीक्षा सूची के आधार पर जिले के समस्त जनपद पंचायतों से नियमानुसार अपात्र हितग्राहियों के नामों की सूची तैयार की गई है। ग्राम सभा के प्रस्ताव एवं जनपद पंचायत की कार्यवाही के उपरांत प्राप्त अभिमत के आधार पर सूची को जिला कार्यालय, जनपद पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला पंचायत कार्यालय द्वारा संबंधित हितग्राहियों एवं परिवारों को सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। इच्छुक हितग्राही 9 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय अथवा संबंधित ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति संबंधी आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Scroll to Top