सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में आगामी सोमवार को होगा कलेक्टर जनदर्शन और समय सीमा की बैठक, प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते मंगलवार को स्थगित..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिला मुख्यालय सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन को इस बार बदला गया है, अब यह आगामी सोमवार 24 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण मंगलवार के स्थान पर सोमवार को जनदर्शन लगाया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सोमवार को आयोजित जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।

इस जनदर्शन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनेंगी। इस दौरान आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए जाएंगे।

Scroll to Top