शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// सारंगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुशलनगर में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8,300 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोबाइल और 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दारू भट्टी रोड कुशलनगर में फुलसाय उरांव के बोर घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद सिंह दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर जुआ खेलते मिले 8 लोग
पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनमें संजू देवांगन, दुकालू खूटे, आकाश देवांगन, साहेबराम साहनी, ज्योतिष साहनी, फुलसाय उरांव, मोहन भारद्वाज और महेश उर्फ बुच्चा साहनी, सभी निवासी कुशलनगर शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ से 8,300 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की। इसके अलावा मौके पर मिले 6 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया।
जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित थाना सारंगढ़ और पुलिस लाइन के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


