सलोनीकला में अवैध महुआ शराब पर भटगांव पुलिस की कार्रवाई, 47 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटगांव पुलिस ने ग्राम सलोनीकला के सबरिया डेरा में कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 9,400 रुपये बताई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सबरिया डेरा सलोनीकला निवासी बनाऊ गोड अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी बनाऊ गोड पिता लालजी गोड, उम्र 32 वर्ष, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला, थाना भटगांव के कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल एवं एसडीओपी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि बलिराम निराला, प्रउनि नवीन ठाकुर, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक भूपेंद्र साहू, अश्वनी डड़सेना, प्रत्येन बर्मन, राजेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित थाना स्टाफ की भूमिका रही।

Scroll to Top