ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी के फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..

शेयर करें...

रायगढ़// वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस को 60 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य गांजा सप्लायर को ओडिशा के जिला बौद्ध से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। विदित हो कि 20 अप्रैल 2026 में तमनार पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध की गई कार्रवाई में आरोपी सोहन लाल सिदार एवं विनोद प्रधान को सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372 में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया था, आरोपियों ने 60 किलो गांजा, स्वीफ्ट कार, 2 मोबाइल करीब 20 लाल की संपत्ति जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा मोबाइल नंबर 8658206423 के माध्यम से ओडिशा से गांजा प्राप्त करना बताया गया था।

Join WhatsApp Group Click Here

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में केवल गांजा बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर अवैध गांजा तस्करी के पूरे सप्लाई चैन का पता लगाकर एंड-टू-एंड कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने उक्त मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच एवं पतासाजी करते हुए मुख्य गांजा सप्लायर की पहचान शंकर मेहर, निवासी जिला बौद्ध, ओडिशा के रूप में की। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के डर से अपने निवास से फरार हो गया था। तमनार पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए क्षेत्र में पुलिस कैंप लगाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी शंकर मेहर अपने निवास गुण्डीपदर, थाना बाउन्सुनी, जिला बौद्ध (ओडिशा) में मौजूद है। सूचना पर तमनार पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से उसके निवास पर दबिश दी गई, जहां आरोपी पुलिस टीम को मिला। आरोपी को तलब कर अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गांजा तस्करी के अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी तस्करी के दौरान हर बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था तथा गांजा लेने वाले व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर डील के लिए बुलाता था और स्वयं की पहचान भी अलग-अलग नाम से बताता था। आरोपी शंकर मेहर ने आरोपी सोहन लाल सिदार एवं विनोद प्रधान को भी उसने अपना नाम कमल मेहर बताया था।

पुलिस द्वारा आरोपी के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना देकर थाना तमनार के अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी शंकर मेहर पिता नित्यानंद मेहर, उम्र 30 वर्ष, निवासी गुण्डीपदर, थाना बाउन्सुनी, जिला बौद्ध (ओडिशा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से अप्रैल माह में हुई 60 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाते हुए पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी को गिरफ्तार किया है।

Scroll to Top