घौठला बड़े में दिवंगत देवनारायण पटेल व सविता पटेल का दशगात्र संपन्न, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब..

शेयर करें...

कांग्रेस और भाजपा के नेताओं समेत जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन के अधिकारी भी हुए शामिल..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कुछ दिनों पूर्व लात नाला में हुए हृदयविदारक घटना में ग्राम घौठला बड़े के दिवंगत देवनारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी सविता पटेल के दशगात्र एवं गंगाभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, अधिकारी, समाजसेवी और ग्रामीण शामिल हुए। दोहरे निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों ने दिवंगत दंपति के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ उमेश साहू, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने दिवंगत दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस नेताओं ने परिवार से की मुलाकात

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत दंपति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

ताराचंद देवांगन ने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। विधायक रामकुमार यादव ने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए इसे परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने भी दिवंगत दंपति के निधन को समाज और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। इस दौरान घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, चिंता पटेल, गोल्डी नायक, ताराचंद पटेल, किशोर पटेल, विनोद भारद्वाज सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा परिवार की ओर से भी श्रद्धांजलि

दशगात्र कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय सहित भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी पहुंचे। संजय भूषण पाण्डेय ने दिवंगत दंपति के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। भाजपा की ओर से ज्योति पटेल, अजेश अग्रवाल, सहोदरा सिदार, अभिलाषा कैलाश नायक, हरिहर जायसवाल, जगन्नाथ केसरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में रखा गया मौन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत देवनारायण पटेल और सविता पटेल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह भी दिखाया कि दिवंगत दंपति का क्षेत्र के लोगों से गहरा जुड़ाव रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और गमगीन रहा। लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Scroll to Top