भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां अटैच..

शेयर करें...

रायपुर// भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले में 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की 62 चल एवं अचल संपत्तियों को प्रोविजनली अटैच किया है। साथ ही जय प्रकाश गांधी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में पूरक शिकायत भी दाखिल की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

ईडी की जांच के अनुसार, भूमि अधिग्रहण के दौरान जमीन का कृत्रिम बंटवारा कर अधिक मुआवजा हासिल करने की साजिश रची गई। आरोप है कि गिफ्ट डीड और परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन का हस्तांतरण कर नियमों का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकारी मुआवजे की राशि बढ़ाई जा सके।

जांच एजेंसी का कहना है कि कथित अवैध तरीके से प्राप्त धनराशि को शेयर, म्यूचुअल फंड और विभिन्न अचल संपत्तियों में निवेश किया गया।

ईडी इस पूरे मामले में राजस्व अधिकारियों, भूमि दलालों और अन्य संबंधित लोगों की कथित मिलीभगत की भी जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे भी इस मामले में नई कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Scroll to Top