बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सरसीवां-सरायपाली मार्ग पर जानलेवा गड्ढों से लोग परेशान, तीन साल से अधूरा सड़क निर्माण, रोजाना 100 से अधिक गांवों के लोग करते हैं आवागडीडीमन..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़/// लगातार हो रही बारिश के बीच सरसीवां से सरायपाली मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। पिछले तीन वर्षों से सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोग जर्जर सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं। बारिश के चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन धीमी गति के कारण यह बारिश से पहले पूरा नहीं हो सका। यदि समय पर निर्माण कार्य पूरा हो जाता, तो लोगों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

इस मार्ग से गाताडीह, घरजरा, हरदी, नारबंद, टाटा और मुड़पार सहित अन्य 100 से अधिक गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे भी इसी सड़क से साइकिल और अन्य वाहनों से स्कूल पहुंचते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

सरसीवां से मातानाला सीमा तक करीब 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन बारिश के कारण काम फिलहाल प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल भरने और जल्द से जल्द मजबूत एवं टिकाऊ सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह सड़क लोगों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो रही है। प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Scroll to Top