शेयर करें...
सरगांव//रेल लाइन से विकास, व्यापार और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार : भाजपा मंडल सरगांव कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति के उपलक्ष्य में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य नागरिक अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम उत्साह, सम्मान और जनसहभागिता के माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को मिली स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क स्थापित होगा तथा व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, अम्बालिका साहू, पूजा कमल कौशिक, रणजीत हूरा, पंकज वर्मा, अनिल दुबे,पवन साहू, विष्णु राजपूत,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देशभर में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल परियोजना भी इसी विकासवादी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से सरगांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि रेल परियोजना क्षेत्र के लिए केवल परिवहन की सुविधा नहीं, बल्कि विकास के नए द्वार खोलने वाली परियोजना साबित होगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भाजपा मंडल सरगांव एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में रेल परियोजना की स्वीकृति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल सरगांव की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का सफल आयोजन में सक्रिय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही ऐसे कार्यक्रम सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता इसी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करते रहेंगे।


