भाजयुमो बरमकेला मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// भारतीय जनता युवा मोर्चा बरमकेला मंडल की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक शनिवार 25 जुलाई को संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त मंडल प्रभारी पवन साहू एवं सह प्रभारी माधव पटेल का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Join WhatsApp Group Click Here

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान “भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता अभियान 2026” को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में भाजपा बरमकेला मंडल अध्यक्ष राज किशोर पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जय किशन पटेल, भाजयुमो बरमकेला मंडल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री अजय पटेल, किशन साहू सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को सफल बनाने और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Scroll to Top