तानों और पारिवारिक विवाद ने ली जान, बहनोई ने दोस्त के साथ मिलकर बड़े साले की कुल्हाड़ी से की हत्या..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के सलिया थाना क्षेत्र के झगरीनडीह गांव में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक बहनोई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बड़े साले की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तुलसीराम धनुहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोहन धनुहार अपने बड़े साले तुलसीराम द्वारा लगातार ताने मारने और मारपीट किए जाने से लंबे समय से नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी राकेश धनुहार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि मौका मिलते ही दोनों आरोपियों ने तुलसीराम धनुहार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Scroll to Top