शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश नेतृत्व ने मंडल प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार ग्राम बार निवासी एवं भाजयुमो जिला मंत्री पवन साहू को बरमकेला मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल के अनुमोदन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले की अनुशंसा पर की गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पवन साहू ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
पवन साहू की नियुक्ति पर उनके मित्रों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बरमकेला मंडल में युवा मोर्चा का संगठन और अधिक मजबूत होगा।




You must be logged in to post a comment.