कनकबीरा पुलिस ने सुलझाई बाइक चोरी की गुत्थी, तीन चोर और एक खरीददार गिरफ्तार..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कनकबीरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और चोरी की बाइक खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 BK 3938) बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

मामले में ग्राम सरायपाली निवासी चंद्रप्रकाश निषाद ने 8 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 जुलाई की रात उनके घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के बाद कनकबीरा चौकी में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सारंगढ़ निवासी राहुल साहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी नूतन भाई उर्फ शिवा भाई और अर्जुन बाग उर्फ बिल्लू के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल मोहम्मद सलीम जावेद के कब्जे से बरामद की, जिसने चोरी की बाइक खरीद ली थी। गिरफ्तार आरोपियों में नूतन भाई उर्फ शिवा भाई (19) निवासी झिलमिल, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद, अर्जुन बाग उर्फ बिल्लू (19) निवासी झिलमिल, थाना सरायपाली, राहुल साहनी (22) निवासी रेंजरपारा, सारंगढ़ तथा मोहम्मद सलीम जावेद (36) वर्तमान निवासी बसना, जिला महासमुंद शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय तथा एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक हिराधर नाग, भीमसेन सिदार, आरक्षक कुंज बिहारी निराला, पुषेंद्र कुर्रे सहित कनकबीरा चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Scroll to Top