बिशीकेशन चौहान की पुत्री के विवाह में पहुंचे कांग्रेसी नेता, दिया आशीर्वाद..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम बरमपुरा निवासी बिशीकेशन चौहान की पुत्री मोनिका चौहान का विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Join WhatsApp Group Click Here

विवाह कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन अपने पूरे कांग्रेसी दल के साथ शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वर-वधु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, संदीप शर्मा, गोल्डी नायक, राकेश पटेल, विनोद भारद्वाज, गोपाल बाघे, नीतीश बंजारे, मितेन्द्र यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया।

Scroll to Top