अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सरिया में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर सोमवार को सरिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया। अटल चौक के पास आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष उग्रसेन साहू के नेतृत्व में किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भाजपा मुर्दाबाद, आरएसएस मुर्दाबाद, चंदा चोर गद्दी छोड़ और चौकीदार चोर है जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, एनएसयूआई कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए।

धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने आरोप लगाया कि अयोध्या में बने राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के कथित आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है।

वहीं प्रदेश प्रतिनिधि एवं सरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि इस मामले में जल्द एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि राम मंदिर देशवासियों की आस्था का केंद्र है, इसलिए चढ़ावे से जुड़े किसी भी कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित मुख्य आरोपी चम्पत राय सहित अन्य लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

धरना प्रदर्शन में शरद यादव, उग्रसेन साहू, रूप डनसेना, रूप पटेल, अग्नु पटेल, हालदार जाधव, जयप्रकाश साहा, राजू प्रधान, संजय प्रधान, हिमांशु पाणिग्रही, सरोज प्रधान सहित एनएसयूआई और कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top