कलेक्टर ने निर्माणाधीन नालंदा परिसर, कलेक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालय का अवलोकन किया, गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने निर्माणाधीन सयुंक्त जिला कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ और नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कोषालय का स्ट्रांग रूम, मेन गेट, सीढ़ी, आम नागरिक का वेटिंग हाल, सभाकक्ष, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के लिए बन रहे भवन के सभी कक्ष, वीसी रूम, नकल शाखा, पार्किंग, शौचालय आदि के निर्माण के संबंध में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और ठेकेदार के प्रतिनिधि क़ो निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ और नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन कर एसडीएम, सीएमओ और ठेकेदार क़ो कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

Scroll to Top