24 IPS अफसरों का तबादला : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एसपी बने आईपीएस सुनील शर्मा, राज्य शासन से जारी आदेश में 12 जिलों के एसपी बदले..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। लंबे समय बाद हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

इसी क्रम में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। सुनील शर्मा वर्तमान में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी), पुलिस मुख्यालय रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस मुख्यालय में कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। अब उन्हें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कानून-व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।

सुनील शर्मा के नए एसपी के रूप में नियुक्त होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, महिलाओं की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने जैसे विषय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रह सकते हैं।

शासन के आदेश के बाद उनके जल्द ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचकर पदभार ग्रहण करने की संभावना है। पदभार संभालने के बाद वे जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे तथा लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को नए पुलिस कप्तान से बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और जनसहभागिता आधारित पुलिस व्यवस्था की उम्मीद है। वहीं, प्रशासनिक हलकों में भी इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Scroll to Top