सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग अलग मामलों में 59 लीटर अवैध शराब जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 59 लीटर अवैध महुआ और विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देशन में सरसीवा, सरिया, बिलाईगढ़ और सारंगढ़ थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 59 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और विदेशी शराब बरामद की गई।

सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Scroll to Top