सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई, 4 प्रकरणों में 55 लीटर महुआ शराब जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरण दर्ज कर 55 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना कोसीर, सरसीवा, सरिया और बेलादुला चौकी क्षेत्र में की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री कर रहे आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर शराब जब्त की गई और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Scroll to Top