अश्लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को पीड़ित युवती ने जड़ा थप्पड़, शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव का आरोप, थाने पहुंचा मामला..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ जिले में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। आरोप है कि प्रोफेेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए युवती कोे अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही फीजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा था। इस घटना से नाराज युवती ने अपने होनेे वाले मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पूरा मामला थाने तक पहुंच गया।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शासकीय महाविद्यालय कुंजारा, लैलूंगा में पदस्थ प्रोफेसर रेमन भार्गव पर युवती ने आरोप लगायेे है। युवती का कहना हैै कि प्रोेफेसर पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। युवती का दावा है कि प्रोफेसर उस पर संबंध बनाने का दबाव भी बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

युवती के मुताबिक लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से परेशान होकर वह एक जुलाई को अपने होने वाले पति के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और युवती ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवती ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर उसे गलत काम करने के लिए मजबूर करते थे और लगातार अश्लील संदेश भेजते थे। उसने अन्य युवतियों से भी ऐसे मामलों में सामने आकर आवाज उठाने की अपील की है। उसका कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।

थाने में FIR की जगह हो गया राजीनामा

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव के बताया कि युवती ने प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच शुरू करती, इसी बीच दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Scroll to Top