शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 हजार 700 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर स्थित सुरेश सैलून के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अभिषेक सिंह, सुशील दास मानिकपुरी, सुरेश पटेल, सुजीत साहू, कैलाश पटेल, अमन वारे और वस्तु पटेल को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 14,700 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक अंजान सिंह, संजय भारद्वाज और योगेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


