सरपंच सुमन राजेंद्र राव की मौजूदगी में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// शासकीय प्राथमिक शाला बेडिहारपारा, कोसीर में नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कोसीर की सरपंच सुमन राजेंद्र राव उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

मुख्य अतिथि सुमन राजेंद्र राव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। विद्यालय परिवार ने शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से पालकों एवं ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी शिक्षा में सहयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और विद्यालय के प्रति आकर्षण एवं उत्साह बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, ग्रामवासी, विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे” और शिक्षा के प्रसार में मिलकर योगदान देंगे। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Scroll to Top